05 मई 2021 करंट अफेयर्स | 05 May 2021 Current Affairs in Hindi

 आज के इस आर्टिकल में 05 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के प्रश्न उपलब्ध करवाए गए हैं। ये सभी प्रश्न SSC, BANK, UPSSSC और अन्य भी एकदिवसीय परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी होंगे। 

प्रश्न 1 : हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को फ्रन्टलाइन वर्कर का दर्जा दिया है?

  • ओडिशा 
  • हिमाचल प्रदेश 
  • राजस्थान 
  • केरल 
ओडिशा सरकार द्वारा यह काम किया गया है। पश्चिम बंगाल ने भी यही काम किया है। 
यदि कोई पत्रकार कोरोना की वजह से मृत्यु को प्राप्त होता है तो उसके परिवार को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। 


हाल ही में ओडिशा ने 01 अप्रैल को अपना 85वां स्थापना दिवस मनाया है। इसकी स्थापना इसी दिन 1935 में हुई थी। 

ओडिशा में हाल ही में बीजू पक्का घर योजना शुरू की है। जिसमें प्रत्येक ग्रामीण को घर मुहैया करवाया जाएगा।

उड़ीसा में दो मंदिर पाए जाते हैं। पहला जगन्नाथपुरी  मंदिर जिसे व्हाइट पैगोडा के नाम से जाना जाता है जबकि दूसरा है कोणार्क का सूर्य मंदिर, इसके ब्लैक पैगोडा के नाम से जाना जाता है।  {alertInfo} 


प्रश्न 2 :  हाल ही में जल संसाधनों के कायाकल्प के लिए किस राज्य ने "पर्वत धारा योजना" की शुरुआत की है?

  • गोवा 
  • हिमाचल प्रदेश 
  • जम्मू कश्मीर 
  • उत्तराखंड 

यह योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है।

हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने पेपरलेस बजट पेश किया है। 

हिमाचल प्रदेश को पंजाब से अलग कर के बनाया गया था। {alertInfo}

 

प्रश्न 3 : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  • शरद शंकर 
  • प्रफुल्ल चंद्र पंत 
  • प्रिय प्रकाश 
  • रोशनी नादर 

प्रफुल्ल चंद पंत जो कि NHRC के सदस्य थे, को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। 

मानवाधिकार दिवस 10 दिसम्बर को मनाया जाता है। पहली बार इसे 1993 में मनाया गया था। 

मानवाधिकार आयोग एक विधिक संस्था है। {alertInfo}


प्रश्न 4 :  बिहार के नए मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 

  • त्रिपुरारी शारण 
  • दीपक कुमार 
  • अरुण कुमार 
  • यस गुप्ता 



त्रिपुरारी शारण को बिहार के नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। 

अरुण कुमार जो कि अभी तक बिहार के मुख्य सचिव थे, का कोरोना की वजह से निधन हो गया था। 


 प्रश्न 5 : सीमा सुरक्षा संगठन (बीआरओ) में अधिकारी की कमान संभालने वाली महिला कौन बनी हैं?

  • वैशाली हिवासे 
  • दीपिका कुमारी 
  • रोशनी नादर 
  • किरण माहेश्वरी 

वैशाली हिवासे को बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन में महिला अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। 

बीआरओ की स्थापना 7 मई 1960 को हुई थी। 

शुरुआत में बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आता था। 2015 में इसे रक्षा मंत्रालय के अधीन कर दिया गया। {alertInfo}


प्रश्न 6 : हाल ही में विक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया, ये किस क्षेत्र से संबंधित थे?

  •  अभिनेता 
  • गायक 
  • कवि 
  • खिलाड़ी
विक्रम कंवरपाल एक अभिनेता थे। 


प्रश्न 7 : कोटेक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  • दीपिका कुमारी 
  • प्रदीप प्रकाश 
  • रोशनी नादर 
  • महेश बालासुब्रमण्यम 
महेश बालासुब्रमण्यम को कोटेक महिंद्रा इंश्योरेंस कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। 

प्रश्न 8 : हाल ही में पुर्तगाली ग्रांड प्रिक्स किसने जीता है?

  • मैक्स वेरस्टैपेन
  • लुईस हैमिल्टन
  • मैकलारेन
  • सर्जियो पेरेज

लुईस हैमिल्टन ने पुर्तगाली ग्रांड प्रिक्स 2021 को जीत है। 

भारत के दो प्रमुख फार्मूला वन ड्राइवर के नाम नारायण कार्तिकेयर और करण चंडोक हैं। {alertInfo}

Post a Comment

Previous Post Next Post