03 मई करंट अफेयर्स | 03 May Current Affairs in Hindi



प्रश्न :  हाल ही में भारत और रूस के बीच 2+2 मंत्रीस्तरीय संवाद (2+2 Dialogue) स्थापित करने के लिए सहमति हुई है। इनमें से कौन से दो मंत्री भाग लेते हैं?

  1. विदेश मंत्री-गृह मंत्री 
  2. विदेश मंत्री - रक्षा मंत्री 
  3. रक्षा मंत्री - गृह मंत्री 
  4. शिक्षा मंत्री  - रक्षा मंत्री 
  •   इस संवाद में विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री भाग लेते हैं। 
  • इससे पहले भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ इस प्रकार की वार्ता करता रहा है। ये सभी देश Quad का हिस्सा हैं जबकि पहला ऐसा देश है जो Quad में शामिल नहीं है। 


प्रश्न : हाल ही में किसने भारत में आक्सीजन से भरे कंटेनरों के शिपमेंट के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु-2 लॉन्च किया है? 

  1. भारतीय वायु सेना 
  2. भारतीय थल सेना 
  3. भारतीय नौसेना 
  4. भारतीय तटरक्षक बाल 
  • ऑपरेशन समुद्र सेतु-2 को भारतीय नौसेना ने लॉन्च किया है, इसमें कुल 7 जहाज लगे हैं। जिसमें आईएएनएस तलवार, आईएएनएस एरावत और आईएएनएस जलश्व जैसे प्रमुख जहाज शामिल हैं। 
  • ऑपरेशन समुद्र सेतु - 1 2020 में बाहर के देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए किया गया था। 


प्रश्न : हाल ही में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जी-7 डिजिटल एंड टेक्नॉलजी मंत्री स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जून, 2021 में 47वें जी-7 वार्षिक शिखर सम्मेलन को कहाँ आयोजित किया जाएगा? 

  1. जापान 
  2. कनाडा 
  3. जर्मनी 
  4. यूनाइटेड किंगडम 
  • इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। 
  • जी-7 को पहले जी-8 के रूप में जाना जाता था, जिसकी स्थापना 1997 में हुई थी। 2014 में रूस के इससे निकाल जाने के लबाड़ इसका नाम जी-7 हो गया। इसमें जर्मनी, फ़्रांस, जापान, अमेरिका, इटली, कनाडा और इंग्लैंड शामिल हैं। 
  • भारत इस इसका सदस्य नहीं है, इसे अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 


प्रश्न : हाल ही में अमिताभ चौधरी को तीन साल के लिए फिर से किस बैंक ने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) बनाया है?

  1. ऐक्सिस बैंक 
  2. एसबीआई 
  3. सिदबी 
  4. नाबार्ड 
  • ऐक्सिस बैंक की स्थापना 1993 में हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में है। 
  • एसबीआई की स्थापना 1955 में हुई थी। इससे पहले इस बैंक को इंपीरियल बैंक के नाम से जाना जाता था। 
  • वर्तमान में एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा हैं। 
  • सिदबी बैंक का मुख्यालय लखनऊ में है, इसके चेयरमैन एस रमन हैं। 

प्रश्न : बीते दिनों चर्चा में रहा "लाग बी ओमर उत्सव" किस देश से संबंधित है?

  1. सऊदी अरब 
  2. बहरीन 
  3. इजरायल 
  4. ईरान 
  • इजरायल में इस उत्सव को मनाया जाता है। इस उत्सव में भगदड़ मैच जाने से कई लोगों की मृत्यु हो गई थी। 
  • संत रब्बी सीमान की याद में इस उत्सव को मनाया जाता है। 
  • यहूदियों की हिब्रू कैलंडर के अनुसार आयर महीने की 18 वीं तारीख को ये उत्सव मनाया जाता है। 


प्रश्न : हाल ही में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने किस देश में डिफेंडर-यूरोप 21 संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है?

अल्बानिया 
बेलारूस 
बुल्गारिया 
जर्मनी 
  • डिफेंडर यूरोप 21 युद्ध अभ्यास अलबनिया में हुई है। 
  • NATO की स्थापना 1949 में हुई थी। वर्तमान में इसके अंदर कुल 30 देश आते हैं। 
  • NATO का मुख्यालय ब्रूसेल्स (बेल्जियम) में है। 


प्रश्न : हाल ही में किसने वैश्विक वन लक्ष्य रिपोर्ट (Global Forest Goals Report 2021) जारी की है?

  1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम 
  2. संयुक्त राष्ट्र 
  3. यूनेस्को 
  4. खाद्य एवं कृषि संगठन 
  • इस रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र ने जारी किया है। 
  • इस रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व की 25 प्रतिशत आबादी वनों पर आधारित है। 

प्रश्न : हाल ही में कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाईनेस 2021 रैंकिंग में पहली बार कौन सी भारतीय बीमा कंपनी शीर्ष 10 में शामिल हुई है?

  1. भारतीय जीवन बीमा निगम 
  2. सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस 
  3. श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस 
  4. इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस 
  • भारतीय जीवन बीमा निगम इस रैंकिंग में दसवें स्थान पर आई है। 
  • एलआईसी की स्थापना 1956 अधिनियम के तहत हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। 
  • पहले स्थान पर इस लिस्ट में पिंग एन नाम की चाइनीज कंपनी है। 

प्रश्न : प्रतिवर्ष "विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस" कब मनाया जाता है?

  1. 01 मई 
  2. 02 मई 
  3. 03 मई 
  4. 04 मई 
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई को मनाया जाता है। 
  • 1993 में पहली बार इसे मनाया गया था। 
  • साल 2021 के लिए इसकि थीम है "सार्वजनिक हिट में खबर"
  • प्रेस फ्रीडम में भारत की रैंक 142 है। पहले स्थान पर इसमें नॉर्वे है। 

प्रश्न : 2 मई को मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता सत्यजित रे का 100 वां जन्मदिन मनाया गया। इन्हें किस वर्ष भारत रत्न दिया गया था? 

  1. वर्ष 1992 
  2. वर्ष 1984 
  3. वर्ष 1987 
  4. वर्ष 1979 
  • 1992 में सत्यजीत रे को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 
  • इसके अलावा ऑस्कर द्वारा इन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी दिया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post